Upstox Pro Mobile App Review in Hindi

अपस्टोक्स

7

गति

7.0/10

उपयोग में आसानी

7.5/10

विश्लेषण उपकरण

7.0/10

डेटा सटीकता

7.0/10

विश्वसनीयता

6.5/10

Pros

  • अच्छा ट्रेडिंग अनुभव
  • औसत गति

Cons

  • कम फीचर्स
  • कई बार रुकती है

अपस्टोक्स प्रो मोबाइल ऐप समीक्षा

अपस्टोक्स (पहले आरकेएसवी के नाम से जाना जाने वाला) एक मुम्बई आधारित शेयर दलाल है और संतोषजनक प्रदर्शन वाली व्यापार उपयोगी सुविधाएँ या ट्रेडिंग ऐप्लकेशन उपलब्ध कराता है | हालांकि अभी तक इनके पास इनका खुद का विकसित किया हुआ टर्मिनल आधारित ट्रेडिंग मंच या प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं है लेकिंग इनके पास ब्राउज़र आधारित उपयोगिता अर्थात ब्राउज़र बेस्ड ऐप्लकेशन उपलब्ध है जिसे की अपस्टोक्स प्रो वेब के नाम से जाना जाता है |

इस मोबाइल ऐप के प्रयोग से उपयोगकर्ता एनएसई और बीएसई स्टॉक एक्सचेंज पर इक्विटी, मुद्रा या करेंसी, फ्यूचर्ज़ एंड ऑप्शन्ज़ जैसे सेग्म्नेट्स में ट्रेड या निवेश दोनों कर सकते हैं | यह मोबाइल ऐप, एंड्राइड एवं आईओएस दोनों ही अनुवादों अर्थात वर्श़न में उपलब्ध है जिसके चलते उपयोगकर्ताओं को अपने भिन्न प्रकार के फ़ोन पर इस ऐप को इस्तेमाल करने का लचीला विकल्प मिलता है |

जो उपयोगकर्ता एक ही दिन में खरीद बेच या इंट्राडे ट्रेडिंग करते हैं उनके लिए तकनीकी विश्लेषण के सम्बन्ध में यह मोबाइल ऐप सौ से भी अधिक तकनीकी सूचंको की , संतोषजनक चार्टिंग अर्थात चित्र द्वारा प्रवाहित जानकारी की और कई अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराता है |

Read this Review in English here

More on Upstox:

चलिए अब अपस्टोक्स प्रो मोबाइल ऐप द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली भिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं:

अपस्टोक्स प्रो मोबाइल ऐप की विशेषताएँ

  • जैसे ही उपयोगकर्ता ऐप में लॉग इन करता है, उसे डिफ़ॉल्ट या सदा मौजूद रहने वाली स्क्रीन पर बाज़ार की मौजूदा स्थिति और समस्त चलन के साथ निफ्टी की सूचिंयाँ देखने को मिलती हैं| इस सुविधा के चलते उपयोगकर्ता को बाज़ार के उस विशेष दिन के चलन का झट अनुमान लग जाता है |  

  • इसके और उत्तम उपयोग के लिए उपयोगकर्ता आगे चल कर किसी विशेष सूचंकाक में जा कर के और उस सूचंकाक में सूचीबद्ध शेयर पर क्लिक कर के शेयरों की मौजूदा कीमतों के बारे में, उनकी घटती कीमतों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं और शेयरों की मौजूदा प्रतिशत गिरावट की तुलना उनके बाज़ार खुलने के समय के दामों से कर सकते हैं |

  • किसी भी विशेष शेयर की पूरी जानकारी के लिए , उपयोगकर्ता उस विशेष शेयर पर क्लिक कर के या उसकी खोज कर के, तकनीकी और मौलिक विश्लेषण सम्बंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं | यह जानकारी अलग अलग खानों में बटी हुई होती है | इसके और ज्यादा उपयोग और एक विशेष शेयर के खरीद बेच करने हेतु उपयोगकर्ता शेयर पर क्लिक कर के या स्क्रीन पर दिए गए बटनों का भी उपयोग करके सौदे कर सकते हैं |

  • जब उपयोगकर्ता खरीद या बेच करने के लिए किसी शेयर पर क्लिक करता है तो उसे उसके आर्डर सम्बंधित विशेष जानकारी देनी होती है , जैसे की खरीद बेच की मात्रा, आर्डर का प्रकार ( कवर आर्डर, ब्रैकेट आर्डर, लिमिट आर्डर, ऐएमओ- आफ्टर मार्केट आर्डर या बाज़ार बंद होने के बाद पूरा होने वाला आर्डर ) , खरीद बेच करने का मूल्य, आर्डर को पूरा करने का या अमल करने का प्रकार, इत्यादि | जैसे ही उपयोगकर्ता सारी जानकारी उपलब्ध करा देता है , वह समीक्षा बटन पर क्लिक कर सकता है |

  • समीक्षा बटन को क्लिक करने के उपरांत , उपयोगकर्ता को उसके आर्डर सम्बंधित संक्षिप्त विवरण दिया जाता है और अंततः उसे बाज़ार में सौदा लगाने को कहा जाता है | इस प्रकार एक तरीके से बाज़ार में सौदा लगाने से पहले उपयोगकर्ता को एक आखरी अवसर प्रदान किया जाता है ताकि वह सौदा डालने से पहले पूर्ण रूप से सुनिश्चित हो जाए |

  • किसी भी शेयर की चाल को पूरी तरह से समझने के लिए, उपयोगकर्ता चार्टिंग फंगक्शनैलिटी, जिसमे की चित्रों द्वारा उस शेयर के व्यवहार को दर्शाया गया हो, का इस्तेमाल कर सकता है | यह सुविधा बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित करी हुई होती है | चार्ट्स को और बेहतर तरीके से देखने के लिए उपयोगकर्ता अपने मोबाइल को घुमा कर भी इसे देख सकता है |

  • ‘मार्केट स्टेटस’ नामक सुविधा से इस विषय में ज्ञात हो पाता है की कौन कौन से बाज़ार, सौदे बेचने या खरीदने के लिए खुले या बंद हैं.

  • उपयोगकर्ता किसी विशेष शेयर पर नोटीफीकेशंस या अलर्टस के रूप में कई प्रकार के अनगिनत सूचक लगा सकते हैं जिसके माध्यम से उन्हें उस विशेष शेयर की एक आधारित कीमत स्तर की तुलना में कीमतो की स्थिति, प्रतिशत आकड़ों की स्थिति के बारे में ज्ञात हो सकता है |

  • उपयोगकर्ताओं को बाज़ार में काम करने के लिए अनगिनत मार्केट वाच की सुविधा उपलब्ध होती है जिसके चलते वह हर मार्केट वाच में अनगिनत शेयर की सूची लगा सकते हैं | यह अपने आप में संपूर्ण रूप से एक सुविधाजनक और लचीला विकल्प है |
  • एक ही क्लिक या स्वाइप के माध्यम से शेयर की सूची में शेयर को जोड़ने की, हटाने की एवं संशोधन करने की सुविधा उपलब्ध है जो की मोबाइल ऐप की उपयोगिता को अत्यन्त सरल बनाता है |
  • उपयोगकर्ता “ऐड फंड्स “ विकल्प पर क्लिक कर जो की “ ऐड फंड्स सेक्शन “ में उपलब्ध है , अपने ट्रेडिंग खाते में पैसा बढ़ा सकते हैं | इस प्रकार के ऑनलाइन ट्रान्सफर के सम्बन्ध में अपस्टोक्स का पच्चीस से भी अधिक बैंकों के साथ मेल है |

गूगल प्ले स्टोर द्वारा उपलब्ध कराए गए कुछ आकड़ें इस प्रकार हैं :

 

अपस्टोक्स प्रो मोबाइल ऐप की कमियाँ

  • यदि आप छोटे शहर में निवास कर रहें है जहाँ इन्टरनेट की सुविधाएँ इतनी प्रबल नहीं हैं या आपके पास कम क्षमता वाला इन्टरनेट कनेक्शन है तो आपको चार्टिंग सुविधा को लोड करने में समस्या आ सकती है |
  • महत्वपूर्ण समय पर सक्रिय ग्राहक सेवा उपलब्ध नहीं होती है |
  • जब भी इन्टरनेट उपयोगकर्ताओं की भीड़ बढ़ जाती है तब ऐप धीमी गति से और रुक रुक कर काम करता है | इसके चलते कई बार इस पर निर्भर रहने में संदेह होता है |
  • सुविधाओं की गिनती सीमित है |

अपस्टोक्स प्रो मोबाइल ऐप के लाभ

  • तकनीकी विश्लेषण हेतु ऐप में कई सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं हैं |
  • ऐप में चुनी हुई सुविधाओं के साथ अतिथि लॉग इन की सुविधा उपलब्ध है |
  • अनगिनत मार्केट वाच लगा पाने की सुविधा से उपयोगकर्ता अपनी पसंद के शेयर पर नज़र रख सकते हैं |
  • केवल तीन से चार हफ़्तों में ऐप को हर बार नए बदलावों से अवगत करने की या अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी की जाती है |

 

क्या आप खाता खुलवाना चाहते हैं?

अपनी जानकारी नीचे भरें और कॉल प्राप्त करें|

Open Free Demat Account
Enter basic details here and a Callback will be arranged for You!
Summary
Date
Broker Name
Upstox Pro Mobile App Review in Hindi
Overall Rating
41star1star1star1stargray

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 2 =